व्याकरण उपसर्ग और प्रत्यय – टेस्ट पेपर 01
सीबीएसई कक्षा 9 हिंदी ए
खंड ख – व्यावहारिक व्याकरण
प्रश्न
-
उपसर्ग का प्रयोग होता है-
- इनमें से कोई नहीं
- शब्द के अंत में
- शब्द के आदि में
- शब्द के मध्य में
-
‘कारक’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
- अक
- क
- उक
- रक्
-
‘बदबू’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त हुआ है?
- बे
- बद
- ब
- बा
-
‘कमजोर’ में कौन-सा उपसर्ग है?
- संस्कृत
- उर्दू
- अंग्रेजी
- हिंदी
-
‘जय’ से पूर्व कौन-सा उपसर्ग लगाएँ कि उसका अर्थ विपरीत हो जाए?
- वि
- परि
- परा
- अ
-
‘प्यासा’ शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
- सा
- आसा
- आ
- प्यास
-
‘स्वागत’ में कौन-सा उपसर्ग लगा है?
- स्वा
- स्
- सु
- सव्
-
संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण के अंत में लगने वाले प्रत्यय को _______ कहते है।
- कृत
- तद्धित
- उपसर्ग
- कृदंत
-
‘लेखक’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय प्रयोग किया गया है?
- खक
- ख्क
- अक
- क
-
‘उद्योग’ में कौन-सा उपसर्ग लगा है?
- उद्
- उन
- उ
- उत्
-
‘पुरोहित’ शब्द में उपसर्ग है-
- पुरः
- पुरो
- पुरस्
- पुर
-
पूजनीय शब्द में प्रत्यय है-
- अनीय
- निय
- य
- नीय
-
कनिष्ठ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
- इष्ठ
- ष्ठ
- अ
- निष्ठ
-
सच्चरित्र शब्द में उपसर्ग है-
- सच
- सत्
- स
- सद्
-
अधिकोष शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
- अधि
- अ
- अध
- आ
समाधान
-
**उत्तर:** (c) शब्द के आदि में
व्याख्या: उपसर्ग का प्रयोग शब्द के आदि में होता है। -
**उत्तर:** (a) अक
व्याख्या: कार + अक = कारक। यह कृत प्रत्यय है। -
**उत्तर:** (b) बद
व्याख्या: ‘बद’ उपसर्ग का प्रयोग ‘बदबू’ शब्द में हुआ है। -
**उत्तर:** (b) उर्दू
व्याख्या: ‘कमजोर’ में उर्दू उपसर्ग है। -
**उत्तर:** (c) परा
व्याख्या: ‘जय’ के साथ ‘परा’ उपसर्ग लगने पर ‘पराजय’ शब्द बनता है, जिसका अर्थ विपरीत होता है। -
**उत्तर:** (c) आ
व्याख्या: ‘प्यास’ मूल शब्द में ‘आ’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। -
**उत्तर:** (c) सु
व्याख्या: ‘स्वागत’ में ‘सु’ उपसर्ग लगा है। -
**उत्तर:** (b) तद्धित
व्याख्या: संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण के अंत में लगने वाले प्रत्यय को तद्धित प्रत्यय कहते है। -
**उत्तर:** (c) अक
व्याख्या: ‘लेख’ मूल शब्द में ‘अक’ प्रत्यय का प्रयोग किया गया है। -
**उत्तर:** (d) उत्
व्याख्या: ‘उद्योग’ में ‘उत्’ उपसर्ग लगा है। -
**उत्तर:** (a) पुरः
व्याख्या: ‘पुरः’ उपसर्ग से ‘पुरोहित’ तथा ‘पुरस्कृत’ शब्द बने हैं। -
**उत्तर:** (a) अनीय
व्याख्या: ‘पूजनीय’ शब्द में ‘अनीय’ प्रत्यय है। -
**उत्तर:** (a) इष्ठ
व्याख्या: ‘कनिष्ठ’ शब्द में ‘इष्ठ’ प्रत्यय है। -
**उत्तर:** (b) सत्
व्याख्या: ‘सच्चरित्र’ शब्द में ‘सत्’ उपसर्ग है। -
**उत्तर:** (a) अधि
व्याख्या: ‘अधिकोष’ शब्द में ‘अधि’ उपसर्ग है।