व्याकरण अलंकार – टेस्ट पेपर 01
सीबीएसई कक्षा 9 हिंदी ए
खंड ख – व्यावहारिक व्याकरण
प्रश्न
-
जहाँ किसी व्यक्ति का बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया जाए, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है ?
- उत्प्रेक्षा
- मानवीकरण
- अतिशयोक्ति
- यमक
-
इस सोते संसार बीच, जगकर सजकर रजनीबाले।
पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?- रूपक अलंकार
- उपमा अलंकार
- मानवीकरण अलंकार
- अनुप्रास अलंकार
-
जिस प्रकार गहनों से शरीर की शोभा बढ़ती है, उसी प्रकार _________ से काव्य की शोभा बढ़ती है।
- रस
- कारक
- अलंकार
- वाच्य
-
निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
उदित उदय गिरी मंच पर, रघुबर बाल पतंग। बिकसे संत सरोज सब, हरषे लोचन भृंग ।।- व्यतिरेक
- रूपक
- इनमें से कोई नहीं
- चपलातिश्योक्ति
-
दादुर धुनि चहुँ दिशा सुहाई।
बेद पढ़हिं जनु बटु समुदाई।
पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?- उपमा अलंकार
- रूपक अलंकार
- यमक अलंकार
- अतिश्योक्ति अलंकार
-
निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए
धीरे-धीरे उतर क्षितिज से आ बसंत-रजनी।- रूपक अलंकार
- यमक अलंकार
- मानवीकरण अलंकार
- उपमा अलंकार
-
हनुमान की पूंछ में लगन न पाई आग, लंका सिगरी जल गई गए निशाचर भाग।
उपर्युक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?- इनमें से कोई नहीं
- अतिशयोक्ति
- रूपक
- श्लेष
समाधान
-
**उत्तर:** (c) अतिशयोक्ति
व्याख्या: अतिशयोक्ति। जैसे-आगे नदिया पड़ी अपार घोड़ा कैसे उतरे पार। राणा ने सोचा इस पार, तब तक घोड़ा था उस पार। -
**उत्तर:** (c) मानवीकरण अलंकार
व्याख्या: मानवीकरण अलंकार -
**उत्तर:** (c) अलंकार
व्याख्या: अलंकार -
**उत्तर:** (b) रूपक
व्याख्या: रूपक -
**उत्तर:** (d) अतिश्योक्ति अलंकार
व्याख्या: अतिश्योक्ति अलंकार -
**उत्तर:** (c) मानवीकरण अलंकार
व्याख्या: मानवीकरण अलंकार -
**उत्तर:** (d) अतिशयोक्ति
व्याख्या: उपर्युक्त पंक्ति में बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया गया है कि हनुमान की पूंछ में आग लगने से पहले ही लंका जल गई और राक्षस भाग गए।