व्याकरण अलंकार – टेस्ट पेपर 01 | सीबीएसई कक्षा 9 हिंदी ए

व्याकरण अलंकार – टेस्ट पेपर 01

सीबीएसई कक्षा 9 हिंदी ए

खंड ख – व्यावहारिक व्याकरण

प्रश्न

  1. जहाँ किसी व्यक्ति का बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया जाए, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है ?
    • उत्प्रेक्षा
    • मानवीकरण
    • अतिशयोक्ति
    • यमक
  2. इस सोते संसार बीच, जगकर सजकर रजनीबाले।
    पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
    • रूपक अलंकार
    • उपमा अलंकार
    • मानवीकरण अलंकार
    • अनुप्रास अलंकार
  3. जिस प्रकार गहनों से शरीर की शोभा बढ़ती है, उसी प्रकार _________ से काव्य की शोभा बढ़ती है।
    • रस
    • कारक
    • अलंकार
    • वाच्य
  4. निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए-
    उदित उदय गिरी मंच पर, रघुबर बाल पतंग। बिकसे संत सरोज सब, हरषे लोचन भृंग ।।
    • व्यतिरेक
    • रूपक
    • इनमें से कोई नहीं
    • चपलातिश्योक्ति
  5. दादुर धुनि चहुँ दिशा सुहाई।
    बेद पढ़हिं जनु बटु समुदाई।
    पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
    • उपमा अलंकार
    • रूपक अलंकार
    • यमक अलंकार
    • अतिश्योक्ति अलंकार
  6. निम्नलिखित पंक्ति में अलंकार बताइए
    धीरे-धीरे उतर क्षितिज से आ बसंत-रजनी।
    • रूपक अलंकार
    • यमक अलंकार
    • मानवीकरण अलंकार
    • उपमा अलंकार
  7. हनुमान की पूंछ में लगन न पाई आग, लंका सिगरी जल गई गए निशाचर भाग।
    उपर्युक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
    • इनमें से कोई नहीं
    • अतिशयोक्ति
    • रूपक
    • श्लेष

समाधान

  1. **उत्तर:** (c) अतिशयोक्ति
    व्याख्या: अतिशयोक्ति। जैसे-आगे नदिया पड़ी अपार घोड़ा कैसे उतरे पार। राणा ने सोचा इस पार, तब तक घोड़ा था उस पार।
  2. **उत्तर:** (c) मानवीकरण अलंकार
    व्याख्या: मानवीकरण अलंकार
  3. **उत्तर:** (c) अलंकार
    व्याख्या: अलंकार
  4. **उत्तर:** (b) रूपक
    व्याख्या: रूपक
  5. **उत्तर:** (d) अतिश्योक्ति अलंकार
    व्याख्या: अतिश्योक्ति अलंकार
  6. **उत्तर:** (c) मानवीकरण अलंकार
    व्याख्या: मानवीकरण अलंकार
  7. **उत्तर:** (d) अतिशयोक्ति
    व्याख्या: उपर्युक्त पंक्ति में बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया गया है कि हनुमान की पूंछ में आग लगने से पहले ही लंका जल गई और राक्षस भाग गए।
Scroll to Top